फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ेंगे असिधा व लोहांगी के विद्यार्थी, 2.97 करोड़ का प्रस्ताव

Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में हलधरमऊ के बटौरा लोहंगी जूनियर हाईस्कूल का भवन।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में असिधा और बटौरा लोहांगी के विद्यार्थी स्मार्ट भवन की क्लास में पढ़ेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दोनों विद्यालयों के लिए 2.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। ग्राम भूमि प्रबंध समिति के विद्यालय निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को जरूरी जमीन उपलब्ध करा दी है। राजस्व प्रशासन स्तर से जमीन विद्यालय के नाम होने के बाद विभाग भवन निर्माण के लिए शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

रुपईडीह के असिधा व हलधरमऊ के बटौरा लोहांगी में राजकीय हाईस्कूल निर्माण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ग्राम भूमि प्रबंध समिति से विद्यालय निर्माण के लिए जमीन मांगी थी। यहां प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और आर्ट एंड क्राफ्ट लैब समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण में 1.48 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि ग्राम भूमि प्रबंध समिति ने विद्यालय के लिए 1,122 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जमीन विद्यालय के नाम करने के लिए डीएम से अनुरोध किया है।जल्द ही राजस्व विभाग की ओर से विद्यालय के नाम जमीन कराई जाएगी। जिसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों विद्यालयों के निर्माण के लिए 2.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जमीन विद्यालय के नाम होने के बाद शासन स्तर से विद्यालय निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित करके बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

10 कमरों का होगा स्मार्ट विद्यालय

अधिकारियों ने बताया कि बजट जारी होने के बाद 10 कक्षीय स्मार्ट भवन तैयार किया जाएगा। इसमें लैब समेत विद्यार्थियों से जुड़े तमाम संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यार्थियों को जूनियर हाईस्कूल पास करने के बाद स्थानीय स्तर पर निजी विद्यालयों के मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। वहीं, बालिकाएं आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। इससे हजारों संख्या में विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर फायदा होगा।

जल्द जमीन का होगा स्थानांतरण
चार कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण होगा। आर्ट एंड क्राफ्ट के अलावा स्टाफ कक्ष और प्रिंसिपल ऑफिस भी बनेगा। भूमि प्रबंध समिति ने विद्यालय निर्माण के लिए जरूरी भूमि उपलब्ध करा दी है। विद्यालय के स्थानांतरण के बाद भवन निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें