फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Sun, 21 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। भिटौरा के पाठकपुरवा निवासी छात्र धर्मराज भारती (25) का शव रविवार सुबह घर से 500 मीटर दूर पेड़ में रस्सी से बंधे फंदे पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई उदयराज ने बताया कि धर्मराज बीएसई एजी उत्तीर्ण करके प्रयागराज में रहकर एसएसई की तैयारी कर रहे थे। चार माह पहले वह घर आ गए थे। रविवार को रेलवे के ग्रुप डी की लखनऊ में परीक्षा थी। उन्हें परीक्षा देने जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए सोमवार भोर चार बजे धर्मराज घर से निकले थे। कुछ घंटों बाद उनका शव फंदे पर लटका मिला। उदयराज के मुताबिक धर्मराज कई प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुके थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे वह निराश थे। निरीक्षक अपराध हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें