फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओलंपियाड में छात्रों ने उत्साह के साथ दी परीक्षा

Thu, 13 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड के तहत बृहस्पतिवार को जिले के छह केंद्रों पर बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। कक्षा छह से 12 तक विद्यार्थियों ने वित्तीय जागरूकता तथा टेक्नोलॉजी व एआई की परीक्षा दी। सुवंश पब्लिक स्कूल में परीक्षा दे रहे अंकेश्वर पांडेय ने बताया कि आज के समय में साइबर फ्राॅड से बचने के लिए वित्तीय जागरूकता जरूरी है। एम्स इंटरनेशनल, सेंट जेवियर्स स्कूल, नारायणा पब्लिक स्कूल, रोजवुड इंटर कॉलेज व आईसीआईटी कंप्यूटर संस्थान में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्र अभिज्ञान सिंह, अस्तित्व मिश्र, पीयूष, गंगाराम आदि ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें