फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टीबी उन्मूलन अभियान में जुड़ेंगे दो लाख स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वर्ष 2025 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को जोड़कर जागरूकता अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जनवरी से जिले के दो लाख छात्रों को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान के बारे में क्षय रोग के जिला समन्वयक विवेक शरण ने बताया कि जनवरी से स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों से टीबी उन्मूलन में भाग लेने की अपील करेंगी, तथा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रत्येक विकासखंड के 50 फीसदी स्कूलों के छात्र अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रत्येक छात्र को अपने आस-पास के छह घरों में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। आस-पास के मरीजों को मिलने वाला सरकारी इलाज व प्रोत्साहन भत्ता की जानकारी देनी होगी। इसके लिए छात्रों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें