परसपुर। गौरा सिंगनापुर के प्रधान रमेश ने बताया कि गांव निवासी रामसिंह चौहान का बेटा आकाश (18) बृहस्पतिवार को गांव के ही साथी सुरेंद्र, लवकुश व अन्य के साथ परसपुर के इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र देखने के लिए बाइक से गया था। एक बाइक आकाश चला रहा था, उसके पीछे सुरेंद्र व एक अन्य छात्र बैठा था। दूसरी बाइक पर लवकुश व अन्य साथी थे। नरायनपुर साल के पास आकाश की बाइक में कार की टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया। जहां अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। लवकुश को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। दो भाइयों में छोटे आकाश की मौत से पिता रामसिंह चौहान, मां पुष्पा और बहन व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।