फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल

Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कौड़िया प्रथम में प्लास्टर गिरने से घायल छात्र अंश तिवारी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। रुपईडीह के प्राथमिक विद्यालय कौड़िया प्रथम में शनिवार सुबह छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से कक्षा तीन का छात्र अंश तिवारी निवासी बाबागंज घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है। कस्बे के निजी चिकित्सालय में अंश का उपचार कराकर उसे घर भेज दिया गया। ममले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। ग्राम प्रधान विवेक कुमार शुक्ल ने बताया कि इस विद्यालय का निर्माण वर्ष 1938 में हुआ था। विद्यालय में 101 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय जर्जर हालत में है। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें