फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रतिबंध के बावजूद कई बीघे में जलाई पराली

विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जोरपुरवा में खेत में जलाई गई पराली। -संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। सरकार की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बटोरा बख्तावर गांव के मजरे जोरपुरवा में कई बीघे खेत में पराली जलाने का मामला सामने आया है। खेत से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो धान की फसल कटने के बाद पराली जलाने की जानकारी हुई। एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने बताया कि संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। पराली जलाने की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और उसके उचित निस्तारण के विकल्प अपनाने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें