गोंडा। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने सभी आरबीएसके टीमों को माइक्रोप्लान के अनुसार नियमित भ्रमण कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि कुछ टीमों के सदस्य कई महीनों से भ्रमण की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर नहीं भेज रहे हैं। सभी सदस्यों के साथ भ्रमण कर जियो टैग फोटो भेजना अनिवार्य किया गया है। फोटो नहीं भेजने पर संबंधित टीम या सदस्य को अनुपस्थित मानकर उस दिन का वेतन नहीं दिया जाएगा। (संवाद)