मनकापुर। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमले व हत्या की घटनाओं के विरोध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी को सौंपा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र, महामंत्री लाल चंद शुक्ल आदि पदाधिकारियों ने रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अधिवक्ता समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रामपुर की घटना ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को झझकोर कर रख दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर जेपी तिवारी, श्रवण शुक्ल, शैलेंद्र उपाध्याय, नदीम जाफरी, गोमती पाठक, पंकज पाठक, अजय शुक्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)