फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मां-बेटी को मदद का झांसा देकर बैग चुराया

Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में रोडवेज बस अड्डे पर मदद के बहाने उचक्कों ने मां-बेटी का बैग उड़ा दिया। बहराइच के विशेश्वरगंज के सेखापुर निवासी कुंवर लाल सिंह बघेल की पत्नी अनुपम सिंह व बेटी बीते आठ फरवरी को दिन में 11 बजे धानेपुर में रिश्तेदारी से लौट रहीं थीं। रोडवेज बस अड्डे पर काफी भीड़ थी। तभी एक महिला व चार अज्ञात लोगों ने अनुपम व बेटी को बस में बैठाने के लिए हाथ से बैग ले लिया। इसके बाद महिला समेत चारों लोग उनके साथ बस में बैठ गए। बस चलने लगी तो सभी बैग लेकर उतर गए। पीड़ित के मुताबिक, बैग में कपड़े, 11 हजार रुपये की नकदी व गहने थे।
विज्ञापन

रोडवेज चौकी प्रभारी डीपी गौतम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। (संवाद)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें