फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टीमर पलटा, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 24 Aug 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू में उफान से कई गांवों की सड़कें डूब गई हैं। जलभराव होने से लोगों के आने-जाने के लिए प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की है। वहीं, ढेमवा से एक निजी व्यक्ति स्टीमर भी संचालित करता है जो किराया लेकर लोगों को दूसरे गांवों में पहुंचाता है। बुधवार शाम ढेमवा के पास स्टीमर उस समय पलट गया, जब लोगों को उतार रहा था। स्टीमर डूबने भी लगा, गनीमत रही कि लोग बच गए। किसी ने ढेमवा पुल के पास स्टीमर डूबने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसमें डूबे स्टीमर को रस्से के सहारे लोग निकालते नजर आ रहे हैं। इस मामले में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें