गोंडा। आबादी के हिसाब से यात्रियों की सुविधा के लिए गोंडा-मनकापुर, गौराचौकी मार्ग पर स्टेज कैरिज बसों का संचालन बढ़ाने के लिए आरटीओ ने निर्णय लिया है। इसके लिए रूट सर्वे शुरू कर दिया गया है। एआरटीओ आरसी भारतीय ने शुक्रवार को रूट सर्वे किया। इसके तहत क्षेत्र की आबादी के हिसाब से कितनी बसों की जरूरत है, बस संचालकों को बसें चलाने पर मुनाफा होगा या नहीं, क्षेत्र के कितने गांव के लोग लाभान्वित होंगे आदि तथ्यों को लेकर सर्वे किया। एआरटीओ ने बताया कि सर्वे कर लिया गया है। इस रूट के कस्बे, बाजार व गांव की आबादी के हिसाब से स्टेज कैरिज बसों के परमिट के लिए आरटीओ को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। परमिट पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा। (संवाद)