फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में हरीश और अनन्या अव्वल

विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा में इटियाथोक के मिश्रौलिया में कबड्डी खेलते छात्र। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। इटियाथोक की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत मिश्रौलिया बाबूराम में गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में हरीश तिवारी प्राथमिक विद्यालय ढपालीपुरवा प्रथम एवं बालिका वर्ग में अनन्या तिवारी प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में आसिफ उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुई एवं बालिका वर्ग में शिवानी तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुई विजेता एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुई विजेता एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा बहुता की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भर्रापुर की टीम विजेता रही। संचालन न्याय पंचायत खेल प्रभारी आशीष चौरसिया, सुनील दत्त वर्मा, अमरेश कुमार, अरविंद, संदेश कुमार वर्मा ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें