फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा रेलवे स्टेशन पर महाराजगंज जाने से पूर्व एकत्र ताइक्वांडो खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। महाराजगंज जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा के 25 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें सब जूनियर, जूनियर, कैडेट, बालक-बालिका शामिल होंगे। इसके लिए टीम शुक्रवार की सुबह रवाना हो गई।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के 29 किलोग्राम में एमानुएल विलियम, 44 किलोग्राम में हर्षित चौधरी, 50 में उत्कर्ष सिंह चयनित हुए। सब जूनियर बालिका में 18 किलोवर्ग में वान्या पांडेय, 24 में अनुप्रिया, 47 में अंशिका मौर्या का चयन हुआ है। कैडेट बालक 33 किलोग्राम वर्ग में निर्भय शेखर तिवारी, 37 में अयान खान, 41 में विशाल तिवारी, 45 में कार्तिक कौशल और कुणाल तिवारी, 49 में मनीष कुमार दिवाकर, 57 में आस्तिक तिवारी व आयुष राजभर चयनित हुए। कैडेट बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम वर्ग में जिया सिंह, जूनियर बालक वर्ग के 45 किलोग्राम वर्ग में संजय कुमार, 48 में अंश सिंह, 51 में पीयूष कुमार राजभर, 59 में क्षितिज तिवारी, जूनियर बालिका भारवर्ग के 42 किलोग्राम भारवर्ग में महक मौर्य, प्रेरणा मिश्रा, आरुषि, 44 में पलक तिवारी, 46 में अंशिका वर्मा, 49 में नैना उपाध्याय का चयन किया गया।
टीम का कोच संदीप चौहान को बनाया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता शाम से होनी है। चयनित खिलाड़ियों को डॉ. ओएन पांडेय, संजू छाबड़ा, संतोष गुप्ता, उमेश शाह, अजय शंकर श्रीवास्तव, जसप्रीत छाबड़ा, विवेक मणि श्रीवास्तव, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. जीपी अग्रवाल, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. स्वर्णा कुमार, सुमित दत्ता, डॉ. अभय श्रीवास्तव, देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद नागर ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें