फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: लखनऊ ने जीती अंडर 16 टूर्नामेंट की ट्राफी

Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर खेले गए फाइनल मैच में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद को सात विकेट से हराकर ट्राफी जीत लिया। लखनऊ के आदित्य सिंह को
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टीम लखनऊ के कप्तान कार्तिकेय सिंह ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुरादाबाद की टीम 25.3 ओवर में सिर्फ 100 रन बनाकर आउट हो गई। लखनऊ की टीम ने 20.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर अपनी टीम को विजय दिला दी।
लखनऊ के आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अयोध्या जोन के प्रभारी व डीसीए अयोध्या के सचिव उमैर अहमद, मुख्य संरक्षक इशरत महमूद खान, यूपीसीए के निदेशक श्याम बाबू, नावेद अहमद, खलीक अहमद, अशद अहमद, डाॅ. ओएन पांडेय, डाॅ. अनीता मिश्रा, वर्षा सिंह, अलका पांडेय, मुरादाबाद के कोच बदरूद्दीन, लखीमपुर खीरी के सचिव अभिषेक शुक्ल, जीसीए के संरक्षक विजय कृष्ण पांडेय, महेंद्र सिंह छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक प्रो. युधवीर सिंह ने यूपीसीए के अन्य पदाधिकारियों के साथ विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। सचिव राशिद हुसैन खान ‘चांद’ ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें