फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाले में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शिवकुमार पांडेय। फाइल फोटो 
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। शहर में जेल रोड स्थित शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समाधि स्थल के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक शिवकुमार पांडेय (35) निवासी बंगहरहवा परेड सरकार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नौ बजे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को नाले से निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें