गोंडा। रेलवे प्रशासन ने मऊ-वलसाड साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेन का संचालन चार अप्रैल से 12 जुलाई तक किया जाएगा। मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन (05017) प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी। वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन (05018) प्रत्येक रविवार को चलेगी और गोंडा स्टेशन पर शाम 07:10 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें गोंडा के साथ ही गोरखपुर, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, कोटा और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को गुजरात समेत कई बड़े शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन में 19 कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)