फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से होकर मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 28 Apr 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 28 अप्रैल से दो मई के बीच गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। सीएसटी से रात 11:50 बजे ट्रेन प्रस्थान करके तीसरे दिन लखनऊ से देर रात्रि 02:40 बजे चलकर भोर 04:50 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से सुबह 08:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 11:20 बजे चलकर दोपहर 02:15 बजे गोंडा और फिर तीसरे दिन 11:15 बजे सीएसटी पहुंचेगी। इसी प्रकार 29 अप्रैल को बरौनी से बांद्रा के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बरौनी से सुबह 10:10 बजे चलकर रात 11:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। फिर तीसरे दिन सुबह 07:05 बजे बांद्रा स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई व बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें