फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा ने वोटरों के नाम काटने का लगाया आरोप

Tue, 17 Feb 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे ने एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में सत्तापक्ष के दबाव में विपक्षी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम जान-बूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। बीएलओ कथित रूप से सत्ता विरोधी सोच रखने वाले लोगों के नाम काटने के लिए फर्जी शिकायतें स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई व्यक्तियों के नाम पर फाॅर्म-7 (नाम विलोपन प्रपत्र) भरा गया है, जबकि संबंधित व्यक्तियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने मांग की कि फाॅर्म-7 के माध्यम से प्राप्त आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा फर्जी तरीके से नाम कटवाने के प्रयास में शामिल दोषी बीएलओ और आपत्तिकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें