फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ गिरने से दबकर बाइक सवार बेटे की मौत, मां जख्मी

Fri, 09 Aug 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र में सीबीएन मार्ग पर शीशम का हरा पेड़ गिरने से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक की पिछली सीट पर बैठी युवक की मां जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


भिखारीपुर कला निवासी घनश्याम पांडेय के मौसा की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह अपनी मां रानी के साथ बाइक से मनहना गांव जा रहे थे। तभी सीबीएन (करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज) मार्ग पर ढोढ़ेपुर कंपोजिट विद्यालय के पास लगा शीशम का हरा पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर घनश्याम पांडेय (32) व उनकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। रानी का इलाज चल रहा है। घनश्याम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घनश्याम हेलमेट नहीं लगाए थे। इसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें