फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI: गोंडा आए पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता का किया बायकॉट, सीनियरों के प्रदर्शन में होंगे शामिल

Fri, 20 Jan 2023 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में शनिवार से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का खिलाड़ियों ने बायकॉट किया है। उनका कहना है कि हमारे सीनियर भी धरने पर बैठे हैं हम भी उनके पास जा रहे हैं।
विज्ञापन
विरोध करने वाले खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब कुश्ती खिलाड़ी खुलकर सामने आ गए हैं। गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाली नेशनल चैंपियनशिप का खिलाड़ियों ने बायकॉट किया है।

विज्ञापन


विरोध करने वाले खिलाड़ियों में महिला व पुरुष पहलवान दोनों शामिल हैं। पहलवानों का कहना है कि हमारे सीनियर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। हम भी वहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वापस जाने वाले खिलाड़ी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं। दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों ने गोंडा आए खिलाड़ियों को बुलाया है।

ये भी पढ़ें - भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे से किया इनकार, बोले- दोषी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुश्ती संघ: दबंग सांसदों में गिने जाते हैं बृज भूषण सिंह, पहलवान को जड़ दिया था थप्पड़, जानें- इनके बारे में
विज्ञापन


बृजभूषण बोले- जवाब देने के लिए कहा गया है... दे दूंगा
इसके पहले गुरुवार की देर रात अपने पैतृक गांव विश्वनोहपुर पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार की सुबह नंदिनी नगर पहुंचे। उन्होंने देश भर आए पहलवानों से मुलाकात की। नंदिनी नगर में शनिवार से नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता है। उसके तैयारी की जानकारी की। उसी समय मौके पर पहुंचे पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। कहा कि अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। इस्तीफा देने पर कहा कि मुझे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है। जवाब भेज दूंगा।

पहलवानों के विरोध पर स्पष्ट किया कि उन्होंने सभी पहलवानों को अवसर देने के लिए प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू किया है। जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। नंदिनी नगर में नेशनल चैंपियनशिप पर कहा कि विवादों के कारण इसे रद्द नहीं कर सकते क्योंकि देश भर से पहलवान आए हैं। उनका नुकसान होगा। साथ ही कहा कि विदेश मैं नहीं भागूंगा, 23 जनवरी तक तो नंदिनी नगर में ही हूं। उन्होंने कहा कि मामले पर सही समय पर जवाब देंगे। स्पष्ट किया कि आरोप निराधार है किसी भी एजेंसी से जांच हो जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें