बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के बीएसएल 2 लैब में हुई चोरी का कुछ सामान बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
बीते 30 जनवरी की रात लैब में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली देहात में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद एक संदिग्ध बोलेरो के अस्पताल में आने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, अस्पताल के बीएसएल-2 लैब व वन स्टॉप सेंटर के बीच स्थित बाग में चोरी का कुछ सामान पड़ा मिला। देहात थाने की पुलिस ने सामान को अपनी सुपुर्दगी में लिया। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बाग से तीन बैटरी, इनवर्टर, यूपीएस, लैपटॉप व मॉनीटर समेत कई सामान मिले हैं।