फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की गति धीमी

Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के राजकीय इंजी​नियरिंग कॉलेज में नक्शा देखतीं डीएम नेहा शर्मा। 
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का अधिशाषी निदेशक प्रो. गोविंद पांडेय के साथ निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। इस दौरान विद्युत वायरिंग में गड़बड़ी के अलावा काम की धीमी रफ्तार को लेकर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत इंजीनियरों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने बताया कि शासन से अवशेष बजट की मांग की गई है। अगस्त महीने में काम पूरा करने के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही शासन से बजट अवमुक्त होने के बाद काम में तेजी आएगी। प्रो. पांडेय ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में शुरू हो गई हैं। अगले सेमेस्टर से स्थानीय स्तर पर कक्षाएं शुरू करने के लिए कवायदें चल रही है। शासन से अवशेष बजट के लिए अनुरोध किया गया है। जल्द ही जारी होने से निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें