गोंडा। लखनऊ से गोंडा होकर गोरखपुर जाने वाली छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। बहराइच से गोंडा होकर वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटा, गोरखपुर हमसफर एक घंटा, शहीद एक्सप्रेस एक घंटा, गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटा, भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटा व अवध आसाम दो घंटा विलंब से गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। साथ ही वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।