फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी बालू लदी छह ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लदी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
विज्ञापन

नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस चेकिंग के दौरान शनिवार को शिवदयालगंज तिराहे के पास बालू लदी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौकी पर लाकर खड़ी करा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने राजस्व व खनन अधिकारियों को इसकी जांच के लिए सूचना भेजी है। चौकी प्रभारी लकड़मंडी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि दुर्गागंज माझा गांव से अवैध खनन करके बालू लाया जा रहा है। बताया कि सूचना मिलते ही शिवदयालगंज तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी बीच दुर्गागंज माझा से छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बालू लादकर आती दिखाई पड़ीं। जिन्हें रोककर चालकों से रायल्टी के कागजात मांगे गए तो कोई उसे नहीं दिखा सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौकी पर लाकर खड़ी करा दिया गया है। मामले की सूचना राजस्व व खनन अधिकारी को भेजी गई है। अब राजस्व व खनन अधिकारियों को कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें