परसपुर। सड़क किनारे पड़ी गिट्टी से अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुईं सोनू (35) ने बताया कि वह मायावती (38), बाबादीन (52), राहुल (21), रोशनी (17) और मोहित (12) के साथ चंडीगढ़ से घर लौट रही थीं। तरबगंज के बकियापुर गांव जाने के लिए करनैलगंज से ऑटो बुक किया था। सभी को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में जाना था। रास्ते में सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी छह लोग घायल हो गए। एसओ कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से मायावती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)