फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फर्जी बैनामा कराने में प्रधान पति समेत छह नामजद

Sat, 09 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। कूटरचित अभिलेख तैयार कर फर्जी बैनामा कराए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्रधान पति सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के नरपतपुर के तव्वाब खान की खरगूपुर नगर में बैनामे की भूमि व दुकान है। जिसका विगत 16 फरवरी को खरगूपुर इमलिया की ग्राम प्रधान के पति वहीद और मोहम्मद जफर रजा निवासी बेलवा बहुता थाना इटियाथोक ने कूटरचित अभिलेख तैयार कराकर उत्तराखंड के कटवाड़ा ज्वालापुर हरिद्वार निवासी लईक खान और फिरोज खान से गोंडा सदर तहसील में बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा आरोपियों से पूछे जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने थाना खरगूपुर सहित पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने आरोपी प्रधानपति वहीद, लईक खान, फिरोज खान, मोहम्मद जफर रजा, अतीउल्लाह, जहीर हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया। जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें