करनैलगंज(गोंडा)। सकरौरा पूर्वी मोहल्ले में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ रहा है। सियाराम व अनिल जायसवाल के परिवार में छह लोग पीड़ित हैं। अनिल ने बताया कि सियाराम की बहू रोशनी (30), दीपक (22), राज (23) तथा उनके परिवार में मोहित (18), शोभित (16), नीलम (18) के शरीर में छाले पड़ गए हैं। बुखार लगातार बना रहता है। परिवार में अन्य लोगों को भी बुखार है। उनका कहना है कि एक दिन बुलाने पर डॉक्टर आए थे और दवा लिखकर चले गए। अधीक्षक डॉ. अनुज का कहना है कि यह वायरल से हो है। मौके पर मेडिकल टीम भेजी जाएगी। (संवाद)