फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लम्बरदार पुरवा के पांच घरों में साढ़े छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बालपुर चौकी से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित नकहा बसंत गांव के लंबरदार पुरवा में गुरुवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को निशाना बनाया। चोर 16 हजार नगदी व 6 लाख 40 हजार के गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के नकहा बसंत गांव के मजरे लंबदार पुरवा निवासी अरुणेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात वह सभी सो गए थे। तभी देर रात छत के रास्ते से चोर घर में घुस आए और कमरे में रखा संदूक छत पर ले जाकर तोड़कर उसमे रखी दस हजार नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए।
अरुणेश ने चोरी गए गहनों की कीमत 2 लाख बताई है। इसी बाद चोरों ने अरुणेश के पड़ोसी सुनील कुमार तिवारी के घर से 800 नकदी व जेवर पार कर दिए। जिसकी कीमत तकरीबन 3 लाख है।
विज्ञापन

इसी गांव के रहने वाले रामधन तिवारी के यहां से चोरों ने एक हजार नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी गए गहनों की कीमत रामधन तिवारी ने एक लाख बताई है। गांव के ही राजकुमार दूबे ने बताया कि उनके आंगन में कूदे चोरों ने उनके बेटे अभिषेक दूबे को कमरे में बंद कर दिया और चार हजार रूपए नकदी व 40 हजार के गहने लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें