गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंगलवार को छह पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को अपराध शाखा भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को खरगूपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय को एएचटी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवाबगंज थाने के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अभय सिंह को करनैलगंज थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, भभुआ चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह को नवाबगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एएचटी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार कोरी को अपराध शाखा भेजा गया है।