फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घरेलू बिजली कनेक्शन पर चल रहीं थीं दुकानें, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्युत चोरी पकड़ने के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान घरेलू कनेक्शन के काॅमर्शियल प्रयोग पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा एक अन्य उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है। कई उपभोक्ताओं के मीटर बैलेंस रीडिंग में अंतर मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत बाल कृष्ण ने बताया कि मोहल्ला पूबरटोला में रामसुध गुप्ता के नाम पर घरेलू (विभागीय) कनेक्शन है, वे विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कनेक्शन पर अकरम जनरल स्टोर व ब्यूटी पार्लर का संचालन किया जा रहा था। इनके नाम पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
मोहल्ला पूरबटोला भंडारखाना में अभिनव श्रीवास्तव को मीटर से पहले सर्विस केबिल काटकर विद्युत चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।
कई उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग व बिल रीडिंग में अंतर पाए जाने पर जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में जांच अभियान और तेज किया जाएगा।
बिजली चोरी करते पाए जाने पर केस दर्ज कराया जाएगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रेमचंद्र, जय प्रकाश पाल एवं अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें