फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सामान संग थैले का दाम वसूलने पर शापिंग माॅल पर जुर्माना

Thu, 22 Feb 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सामान के साथ थैले का दाम वसूलने पर उपभोक्ता फोरम ने शॉपिंग माल पर आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही वसूले गए थैले का मूल्य चार रुपये भी एक माह में लौटाने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के सोहिली गांव के रहने वाले अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में परिवाद दायर किया था।
इसमें बताया था कि 20 मई 2022 को स्टेशन रोड स्थित सिटी कार्ट स्टोर्स प्रा.लि. शाॅपिंग माॅल में 628 रुपये का सामान खरीदा था, लेकिन माॅल के कर्मचारी ने सामान का बिल देते समय थैले की कीमत के रूप में चार रुपये अलग से वसूले। फोरम से नोटिस जारी किया गया, लेकिन शाॅपिंग माॅल की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
एकपक्षीय सुनवाई के दौरान फोरम के अध्यक्ष रामानंद, सदस्य सुभाष सिंह व मंजू रावत ने सिटी कार्ट स्टोर्स प्रा. लि. के संचालक को थैले का मूल्य चार रुपये एक माह के अंदर लौटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

फोरम ने परिवादी को शारीरिक, मानसिक क्षति के लिए पांच हजार रुपये व वाद व्यय के लिए तीन हजार रुपये भुगतान का आदेश दिया है। नियत अवधि में आदेश का पालन न होने पर निर्णीत राशि पर छह प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें