फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा के नवाबगंज में शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी शूटिंग रेंज में चल रही चार दिवसीय 17वीं शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन रविवार को पदक अलंकरण के साथ किया गया। चैंपियनशिप के तीनों इवेंट में लखनऊ की तीन टीमें ओवरआल चैंपियन रहीं। एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने तीनों इवेंट के सीनियर मेंस में गोल्ड जीता। यूपी रायफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने कहा कि 45वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 17 से 24 सितंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को ट्रैप इवेंट के फाइनल मुकाबले में एनआर जूनियर में लखनऊ के यशराज सिंह को गोल्ड, प्रयागराज के जईन अहमद को सिल्वर, लखनऊ के उबैदुर्हमान को कांस्य मेडल मिला। ट्रैप शूटिंग आईएसएसएफ के 21 से 45 वर्ष में अयोध्या के उबैद खान को गोल्ड, लखनऊ के उकैब जावेद को सिल्वर तथा लखनऊ के रचित टंडन को कांस्य पदक मिला। एनआर के 45 से 60 में लखीमपुर-खीरी के अबरार अहमद को गोल्ड, सोनभद्र के रावल सिद्धार्थ को सिल्वर तथा कानपुर के हफीजुर्रहमान को कांस्य मेडल मिला। आईएसएसएफ के 45 से 60 वर्ष में अलीगढ़ के इकबाल नवी को गोल्ड, प्रयागराज के दानिश अहमद को सिल्वर तथा कानपुर के मो. आरिफ रिजवान को कांस्य मेडल मिला। आईएसएसएफ के जूनियर में गोरखपुर के इलहान मुशर्रफ हसन ने गोल्ड जीता।
आईएसएसएफ के 60 से ऊपर के खेल में लखीमपुर खीरी के जीएस सिंह ने गोल्ड जीता। एनआर के 60 वर्ष से ऊपर में सुल्तानपुर के कलीम उल्ला खान ने गोल्ड जीता। एनआर के पुरुष एकल में भदोही के अनीश अहमद ने गोल्ड, लखनऊ के युवराज सिंह ने सिल्वर तथा लखनऊ के असगर अली ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन

एनआर जूनियर महिलाओं में 12 से 21 वर्ष में लखनऊ की निशिता टंडन को गोल्ड तथा बिजनौर की शारान्या सिंह को सिल्वर मेडल मिला। ट्रैप इवेंट के एनआर टीम चैंपियनशिप में लखनऊ टीम की तरफ अंकित सिंह, अमित अग्रवाल तथा शाहनवाज सिद्दीकी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को 74 अंकों के साथ गोल्ड मेडल दिलाया। लखनऊ की दूसरी टीम की तरफ से मो. फुजैल, मो. आदिल तथा असगर अली ने 70 अंकों के साथ टीम को दूसरा स्थान दिलाया।
समापन के बाद तीनों इवेंट में विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नानबच्चा पांडेय, लालजी सिंह, प्रधान रीषू श्रीवास्तव, अशोक सिंह, डॉ. हाफिज अली, ध्रुव मिश्रा, मौजीराम यादव, उमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें