दुखहरणनाथ मंदिर में भोलेनाथ का श्रृंगार करते भक्त। - संवाद
गोंडा। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोमवार रात हरितालिका तीज पर भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर रूप का अलौकिक शृंगार किया गया। शिव का यह रूप देखकर भक्तगण भावविभोर हो गए। शुभम कसौंधन ने भोले बाबा की पिंडी पर घृत, वस्त्र, पुष्प, पंचामृत, दुग्ध, भांग, धतूरा, कमल, रोली, इत्र, गन्ना व अन्य सामग्री से दिव्य शृंगार किया। इसके बाद महिलाओं ने माता पार्वती का चुनरी, सिंदूर, काजल, मांग टीका, चूड़ी, बाली, पायल, बिछिया, नथ सहित अन्य सामग्रियों से शृंगार किया। इसके बाद आरती की गई। बम-बम भोले, जय भोले जय भंडारी, डमरू वाले की जय के जयकारों मंदिर परिसर गूंजता रहा l महंत राघवेंद्र मोहन गिरि ने प्रसाद वितरित किया। मंदिर के प्रधान सेवक संदीप मेहरोत्रा ने बताया कि अंधेरी रात के शिववास मुहूर्त में महादेव के शृंगार का प्रावधान है l