फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से निकली शिव बरात

Sun, 15 Feb 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शहर में निकली ​​शिव बरात और नाचते श्रद्धालु। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। महाशिवरात्रि पर रविवार शाम शहर में भव्य शिव बरात निकाली गई। गोलागंज से निकली शिव बरात महराजगंज होते हुए भरत मिलाप चौराहा पहुंची। यहां से दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शिव बरात का स्वागत किया। बरात में शिव-पार्वती, गणेश, नंदी सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में शिवभक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

शहर में निकली शिव बरात और नाचते श्रद्धालु। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें