फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूलों में पहुंची टैबलेट की खेप, रियल टाइम हाजिरी का विरोध शुरू

Fri, 01 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर बीआरसी पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में ब्लॉकों के बाद शुक्रवार को विद्यालयों में टैबलेट पहुंचने के साथ ही शिक्षकों ने रियल टाइम उपस्थिति का विरोध शुरू कर दिया है। ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों ने रियल टाइम उपस्थिति का विरोध किया। साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्या समाधान की मांग की है। वहीं, अधिकारियों के दावे के मुताबिक सभी 16 ब्लॉकों के अलावा तीन नगर क्षेत्रों में टैबलेट वितरण किए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि लखनऊ मंडल के साथ देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत रियल टाइम उपस्थिति के लिए आदेश किए गए हैं। जिले में अभी रियल टाइम उपस्थिति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं, जिले में कुल 2,176 विद्यालयों में 4,221 टैबलेट मुहैया कराया जा रहा है। इसके बाद छात्र और मिड-डे-मील समेत अन्य पंजिकाएं ऑनलाइन किए जाएंगे।
व्यवस्था लागू होने से शिक्षकों की रियल टाइम उपस्थिति समेत अन्य गतिविधियों की माॅनीटरिंग करने में मदद मिलेगी। परिषदीय विद्यालय डिजिटलाइज के किए जा रहे हैं। ब्लॉक वार टैबलेट आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी लक्षित विद्यालयों में टैबलेट पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनय तिवारी की अगुवाई में शिक्षकों ने ब्लॉकवार ज्ञापन सौंपा। रियल टाइम उपस्थिति का विरोध समेत शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है।





शिक्षकों ने यहां दिया ज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में तरबगंज ब्लॉक पर जिलाध्यक्ष विनय तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय समेत शिक्षकों ने नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। बेलसर ब्लॉक पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में खंड शिक्षाधिकारी राम खेलावन ज्ञापन सौंपा। मनकापुर में ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन पांडेय की अगुवाई में 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। परसपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों ने विरोध जताया है। वहीं, मुजेहना बीआरसी पर शिक्षकों ने विरोध जताया है। शिक्षकों का दावा है कि सभी 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें