फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल शिक्षामित्र की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राजेश्वरी देवी-फाइल फोटो
विज्ञापन
रुपईडीह। सड़क हादसे में घायल बनगाई गांव निवासी शिक्षामित्र राजेश्वरी देवी (57) की शनिवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पीएमश्री विद्यालय बनगाई प्रथम में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थीं। उनके पुत्र रामजी गुप्ता ने बताया कि दो नवंबर को नानी की मृत्यु की सूचना मिलने पर उनकी मां बलरामपुर के श्रीदत्तगंज स्थित ननिहाल गई थीं। लौटते समय महराजगंज के पास वह जीप से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें