गोंडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जिला इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके साथ ही जिले की समस्याओं को लेकर बीएसए को तीन सूत्री मांगपत्र दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कृष्णकुमार पांडेय, तेजेंद्र कुमार शुक्ल ने शिक्षामित्रों को नियमित करने, विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने, शिक्षक भर्ती की आयु सीमा में छूट और वेटेज देने की मांग की। इसके अलावा सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, 12 माह का मानदेय देने तथा 25 जुलाई 2017 से अब तक दिवंगत शिक्षामित्रों के आश्रितों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। (संवाद)