फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शक्ति के मिशन पर शक्ति स्वरूपा

Fri, 20 Mar 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गुरुनानक चौराहे से मिशन श​क्ति के तहत रैली निकालतीं महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
गोंडा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। आईजी अमित पाठक और एसपी विनीत जायसवाल ने महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, सीओ सिटी आनंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें