गुरुनानक चौराहे से मिशन शक्ति के तहत रैली निकालतीं महिला पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। आईजी अमित पाठक और एसपी विनीत जायसवाल ने महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, सीओ सिटी आनंद राय आदि मौजूद रहे।