गांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देते।
गोंडा। पुलवामा हमले के बरसी पर जिले भर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार शाम को इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह की अगुवाई में गांधी पार्क में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। युवाओं ने नम आंखो से बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अविनाश सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों की वजह से ही देश का आम नागरिक सुरक्षित सांस ले पा रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह, अमर यादव, रवि प्रताप सिंह, डॉ. मधुसूदन सिंह, अजय प्रताप सिंह, केवी सिंह, दुर्गा सिंह आदि रहे। संवाद
शहीदों की याद में बाइक जूलूस निकाला
इटियाथोक (गोंडा)। पुलवामा शहीदों की याद में मंगलवार की देर शाम बाइक जुलूस निकाला गया। स्थानीय बाजार में भारत माता की जय, अमर शहीदों हो याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए गए। बाइक जुलूस में शामिल युवाओं ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया गया, वह पहले कभी नहीं हुआ था। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी पराक्रम दिवस का आयोजन कर शहीदों को याद किया। इटियाथोक बाजार के नागरिकों ने पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला।
ब्लैक-डे मनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
करनैलगंज (गोंडा)। मंगलवार को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए उड़ान फाउंडेशन के नौनिहालों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजिया यास्मीन ने संबोधित किया। सभा में सीमा यासमीन, जावेद वारसी चीनी, इफाहम अहमद, रश्मि सिंघानिया, सबीहा यासमीन, डॉ. पुनीत सिंह, बलविंदर कौर, डॉ महेंद्र पाल सिंह, जगजीत कौर, गगनदीप सिंह, अंकुर सिंघानिया, पूनम, सबीना, अफरोज रहे।