फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चोरी की बाइक रखने-बेचने के छह दोषियों को सात साल की कैद

Wed, 07 Feb 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में छह साल पहले धोखाधड़ी और चोरी की बाइक रखने व बेचने के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी दोषियों को सात साल कैद और 50-50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने बताया कि मनकापुर कोतवाली की पुलिस ने 30 मई 2017 को मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी बलिकरन वर्मा, ग्राम निबिहवा तुर्काडीहा के राजेश यादव, करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र केग्राम रग्घापुरवा कादीपुर के श्रवण कुमार सिंह, बबुरास के इंटू उर्फ राम सिंह, परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा राजापुर निवासी अमर बहादुर और दिनेश उर्फ दिन्ने को चोरी की छह से अधिक बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार कोमामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) डाॅ. अनामिका चौहान ने बलिकरन वर्मा, श्रवण कुमार सिंह, इंटू सिंह, अमर बहादुर, राजेश यादव व दिनेश को सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें