फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात साल की बच्ची की हत्या, गड्ढे में दबा मिला शव

Tue, 15 Oct 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शाहनुमा की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले से चार दिन से लापता सात साल की बच्ची की हत्या हो गई है। सोमवार को घर से तीन सौ मीटर दूर गड्ढे में उसका शव दबा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के परिजनों से पूछताछ करके पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सकरौरा मोहल्ला निवासी रोशन अली की सात साल की बेटी शाहनुमा 10 अक्तूबर को दिन में 11 बजे दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी से वह लापता हो गई। काफी तलाशने पर भी शाहनुमा नहीं मिली तो रोशन अली ने करनैलगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की मगर सफलता नहीं मिली। सोमवार को सकरौरा पश्चिमी में एक घर के पीछे टिनशेड से दुर्गंध आने लगी। लोगों ने वहां देखा तो गड्ढे में शाहनुमा का शव पड़ा था। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर छानबीन की है। परिजनों से पूछताछ की गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
करनैलगंज क्षेत्र में नगवाकला पूरे परवान पुरवा को छोड़कर रोशन अली का परिवार दो माह पहले ही सकरौरा मोहल्ले में आया था। तीन बेटों की सिलसिलेवार मौत के खौफ से गांव छोड़ने वाला ये परिवार अब मासूम बेटी की हत्या से सदमे में है।
विज्ञापन

मृतक बच्ची के पिता रोशन अली ने बताया कि इससे पहले उनका परिवार नगवाकला परवान पुरवा में रहता था। उनकी छह संतानें थीं, इनमें तीन बेटे व तीन बेटियां थीं। गांव में उनके तीन बेटों की एक-एक करके मृत्यु हो गई। रोशन के मुताबिक उनके पुत्र जावेद (16) की बीमारी से मौत हुई। कुछ दिनों बाद अहसान (6 माह) की भी बीमारी से अस्पताल में मौत हुई। फिर जीशान (16) की भी बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने दहशत में आकर गांव छोड़ दिया। सकरौरा मोहल्ले में आए दो माह बीते थे कि अब सात वर्षीय बेटी शाहनुमा की हत्या हो गई। परिवार में अब दो बेटियां रहनुमा (12) और खुशनुमा (18) बची हैं। पूरा परिवार न सिर्फ सदमे में है बल्कि दहशत भी बढ़ गई है।
बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस परिवार की स्थिति के साथ ही हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर शव मिला, वहां नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा भी रहता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जांच की दिशा तय करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें