फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: थाना समाधान दिवस में 35 शिकायतों का निपटारा

Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक थाने में समस्याएं सुनते एसपी अंकित मित्तल। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 17 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 227 शिकायतें आईं।। इनमें सिर्फ 35 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने थाना इटियाथोक में शिकायतें सुनीं और थानाध्यक्ष को मौके पर जांच करके शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। कार्यालय में दीवान को अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को सलीके से रखने के निर्देश दिए।
मनकापुर संवाद के अनुसार थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार अनु सिंह ने की। यहां कुल 18 शिकायतें आईं। जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तरबगंज संवाद के अनुसार सीओ संजय तलवार व नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने शिकायतें सुनीं। कटहा निवासी मनोज कुमार व गयाप्रसाद ने बताया कि उसके आवासीय पट्टे की जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं। दयाराम तिवारी निवासी अकबरपुर ने बताया कि चकमार्ग को जोतकर गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में मिला लिया है।
विज्ञापन

मुजेहना संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल नौ शिकायतें आईं। इनमें पांच राजस्व विभाग व चार पुलिस से संबंधित रहीं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। परसपुर संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार करनैलगंज देवेंद्र यादव व थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 19 शिकायतें आईं। जिसमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें