फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोडवेज के पांच संविदा चालकों की सेवा समाप्त

Sat, 22 Jun 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम को बसों के संचालन में एक और झटका लगा है। छह माह से ड्यूटी से नदारद रहने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने पांच संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी है। एआरएम से लापरवाह संविदा चालकों को समय से ड्यूटी न करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम कपिलदेव ने बताया कि दिसंबर माह से नदारद संविदा चालक दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार तिवारी, सचिन कुमार शुक्ल व तेज प्रकाश पांडेय को नोटिस देकर ड्यूटी से नदारद रहने पर जवाब तलब किया गया था। मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके चलते पांचों चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बताया कि चालकों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। मगर लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें