फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राम मिश्र का निधन

Tue, 04 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजाराम मिश्रा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
कटरा बाजार। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजाराम मिश्र का सोमवार दोपहर शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह करीब दो वर्ष से पैरालाइसिस और हाई शुगर से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अंतिम समय तक पार्टी व क्षेत्र की जनता के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। साल 2000 से 2005 तक उनकी पत्नी मंजू देवी ब्लॉक प्रमुख रहीं। इसके बाद 2005 से 2010 तक राजा राम मिश्र ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए।एक वर्ष पहले पुत्र राघवेंद्र मिश्र के असमय निधन ने उन्हें गहरे मानसिक आघात में डाल दिया था, जिससे वह धीरे-धीरे कमजोर होते चले गए। राजा राम मिश्र के निधन पर भवानी भीख शुक्ल, शेष नारायण मिश्र, विनोद मिश्र, आनंद शुक्ल, रामजी, देवेंद्र पांडेय, संतोष तिवारी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें