फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्राओं को दी आत्मरक्षा की जानकारी

Wed, 18 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के केंद्रीय विद्यालय में ताइक्वांडो का प्र​शिक्षण लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में ताइक्वांडो एसोसिएशन ने नारी ज्ञानस्थली व केंद्रीय विद्यालय में 200 छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। जिसमें डिफेंस, पंच, किक, फिजिकल फिटनेस के साथ तमाम बारीकियां बताई गईं। सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि इस जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण ले रही कई बालिकाओं ने विभिन्न तरीकों के जानकारी व विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए सवाल भी पूछे। जिसका उत्तर देकर उनके अंदर आत्मबल जगाया गया। सहायक प्रशिक्षक अजय जायसवाल, पलक तिवारी, महक मौर्या, अर्पणा सक्सेना, विजय कुमार गुप्ता, श्याम कुमार, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। उधर, नारायणा पब्लिक स्कूल में महिला थाने की इंस्पेक्टर पूनम यादव ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। धानेपुर के ख्वाजाजोत पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एंटी रोमियो टीम समेत कई विभागों के लोगों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें