फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गेट खुला देख मालगाड़ी ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के रेलवे स्टेशन के पश्चिमी चंपारण संख्या 224 पर रविवार को गेट खुला देखकर मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 224 सी है। रविवार को गोरखपुर की ओर से एक मालगाड़ी गोंडा आ रही थी। तकरीबन 10:06 बजे से रेलवे गेट संख्या 224 सी के पास चालक की नजर खुले गेट पर पड़ी। इस पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। चालक ने इसकी सूचना परसा तिवारी रेलवे स्टेशन को मेमो के जरिए दी।
वहीं, गेटमैन रामकरन यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे गेट बंद करने के लिए नंबर दिया गया था। वह गेट बंद कर रहा था तभी अचानक एक ट्रक ने गेट तोड़ दिया। गेटमैन के मुताबिक उसने चालक का पीछा किया मगर वह भाग गया। वापस लौटा तो मालगाड़ी के चालक गेटमैन के केबिन में मौजूद थे। मालगाड़ी के चालक उसका नाम पूछकर चले गए। बभनान आरपीएफ चौकी के प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर गेट पर आरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें