करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने सोमवार को नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल परंपरागत स्थानों पर ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत केवल अनुमति मिलने पर ही की जा सकेगी। एसडीएम ने करनैलगंज, कटरा बाजार, कौड़िया और परसपुर के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखें। एसडीएम ने सकरौरा से निकली कलश यात्रा का भी जायजा लिया। सर्वामाई स्थान, कैलाश बाग, मौर्यनगर और बस स्टॉप स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। (संवाद)