गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए प्रस्तावित 125 केंद्रों पर आईं 160 आपत्तियों की तहसील स्तर पर जांच होगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने सदर, करनैलगंज, तरबगंज और मनकापुर के एसडीएम की अध्यक्षता में समितियां गठित की हैं। इन्हें तीन नवंबर तक रिपोर्ट सौंपनी है। आपत्तियों में नए केंद्र बनाने, परीक्षार्थियों की संख्या घटाने, केंद्र अधिक दूर होने और प्रस्तावित केंद्र निरस्त करने की मांगें शामिल हैं। समितियां विद्यालयों की सुविधाओं और आपत्तियों में दिए गए साक्ष्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट डीआईओएस के माध्यम से डीएम को भेजेंगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तय होगी। (संवाद)